रामपुर कलां के पास बाइकों में टक्कर, दो गंभीर
शाहजहांपुर, मई 19 -- खुटार। पुवायां रोड पर रामपुर कलां गांव के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक घायल हो गए। सौफरी गांव निवासी इकलाख बाइक से मूड़ा बाजार से मुर्गा बेचकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे थाना तिकुनियां क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी मिठ्ठू लाल की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद इकलाख को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि मिठ्ठू लाल को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.