लखीसराय, अगस्त 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अलीनगर के प्लस टू जनता हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को जय गोविंद महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कलस्टर रामपुर की जीविका दीदियों की वार्षिक आम-सभा आयोजित की गई। इस कलस्टर के अंतर्गत अलीनगर, महमदपुर, चंदनपुरा, रामपुर, अमरपुर तथा बुधौली बनकर पंचायतों की जीविका दीदी, विभिन्न समूहों , ग्राम संगठन , सीएलएफ आदि मौजूद थे। जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी , प्रशिक्षक सुमित्रा कुमारी , रानी कुमारी , प्रभारी बीपीएम राकेश कुमार आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। इस वार्षिक आमसभा में आर्थिक प्रगति से संबंधित विवरण प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2025-26 के आर्थिक लाभ की प्रस्तुति की गई। यह भी पढ़ें- योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने में जीविका दीदियों की भूमिका सराहनीय: डीएम कुल 16 ...