संभल, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला यह हाई-स्पीड कॉरिडोर भले ही सीधे रामपुर और मुरादाबाद से न गुजर रहा हो, लेकिन इन जिलों के लिए यह किसी "गेमचेंजर" से कम नहीं माना जा रहा। एक्सप्रेसवे का मुख्य रूट संभल, अमरोहा और चंदौसी बेल्ट से होकर गुजरता है। ऐसे में मुरादाबाद और रामपुर के लोग संभल-चंदौसी मार्ग के जरिए आसानी से एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे। खासतौर पर एनएच-509 पर प्रस्तावित इंटरचेंज इन जिलों को सीधा जोड़ेगा। एक्सप्रेसवे पर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सफर संभव होगा। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज देंगे विकास को बढ़ावा इससे मुरादाबाद और रामपुर से लखनऊ, कानपुर और प्रयागर...