बरेली, जून 21 -- हत्या कर शव जलाने के प्रयास के बाद फेंके गए युवक की शनिवार को तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अब बदायूं और रामपुर जिले में युवक और हत्यारोपियों के बारे में जानकारी कर रही है। गुरुवार को सिरौली थाने के गांव धनौरा गौरी के रकबे में रामपुर के गांव टांडा निवासी विनीत के खेत में एक युवक का शव मिला था। पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था। शव का चेहरा झुलसा हुआ था और कमीज जल गई थी, पैंट भी अधजली थी। गर्दन और सीने पर चाकू के सात-आठ जख्म मिले थे। यह भी पढ़ें- रामपुर और बदायूं में हो रही मृतक व आरोपियों की तलाश पुलिस हत्या के खुलासे के लिए आसपास की सड़कों के किनारे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बदायूं और रामपुर क्षेत्र में ...