नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- UP News: पुलिस विभाग में तबादले एक सामान्य प्रक्रिया हैं। इस दौरान अफसरों को जाते समय विदाई दी जाती है। लेकिन कुछ विदाई ऐसी होती हैं जो वर्षों तक याद रखी जाती हैं। रामपुर के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक (SP) विद्यासागर मिश्र की विदाई के समय पुलिस लाइन में एक ऐसा ही भावुक नजारा देखने को मिला। विदाई समारोह के दौरान जब एसपी ने विदा लेने के लिए हाथ मिलाना शुरू किया तो वहां मौजूद महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कई महिला सिपाही तो फूट-फूटकर रोने लगीं। यह नजारा देख पुलिस कप्तान भी भावुक हो गए। विद्यासागर मिश्र को पीएसी का सेनानायक बनाकर सीतापुर भेजा गया है। रामपुर पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में एसपी विद्यासागर मिश्र के कार्यकाल की सराहना की गई। जैसे ही उनके सम्मान में विदाई गीत बजना शुरू हुआ और उन्होंने अधिका...