रुद्रपुर, जून 24 -- सितारगंज। पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास रामपुरी चाकू बरामद हुए। पुलिस के अनुसार सिडकुल क्षेत्र में गिरीश आर्या पुत्र कृष्ण राम आर्या निवासी लाखन मण्डी चोरगलिया, अर्जुन टम्टा पुत्र मोहन राम निवासी नब्बे एकड़ पीपलहत्ता, सितारगंज के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि दोनों नशा करते हैं। सुनसान रास्तों में लोगों को डरा-धमकाकर रुपये छीन लेते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...