रामपुरा नगर पंचायत बोर्ड बैठक संपन्न, 27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
उरई, मई 30 -- माधोगढ़। संवाददाता नगर पंचायत कार्यालय रामपुरा में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास के लिए 27 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।पूर्व में हुई बोर्ड बैठक का सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद अधिशासी अधिकारी व उप जिलाधिकारी राकेश सोनी ने 29 मई को दोबारा बैठक बुलाई। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन गायत्री वर्मा व सभी सभासद मौजूद रहे। चेयरमैन व सभासदों ने आपसी सहमति से अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन पर सभी ने सहमति जताई। अधिशासी अधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि बोर्ड की बैठक में 27 करोड़ की लागत से नगर में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे नगर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। बैठक में सभासद सूरजमुखी, विमल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.