रामपुरा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक 29 मई को, विकास कार्यों और बजट पर होगा मंथन
उरई, मई 24 -- माधोगढ़। संवाददाता नगर पंचायत रामपुरा ने निकाय बोर्ड की बैठक की अधिसूचना जारी कर दी है। नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए 29 मई को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व उप जिलाधिकारी राकेश सोनी ने बताया कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा नगर निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, कर-करेत्तर वृद्धि, पेयजल व्यवस्था और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। बैठक में 15वें वित्त आयोग निधि व राज्य वित्त आयोग निकाय निधि के तहत कराए जाने वाले कार्यों तथा स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। बोर्ड के समक्ष नगर विकास से जुड़े प्रस्ताव रखे जाएंगे और सहमति के बाद कार्यों की रूपरेखा तैयार होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.