मधुबनी, मई 16 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के रामपुरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दो लोग जख्मी हो गए। झड़प में एक पक्ष से रामोतार यादव तथा दूसरे पक्ष से विन्देश्वर यादव जख्मी हुए हैं। दोनों जख्मियों का इलाज मधेपुर अस्पताल में कराया गया। मारपीट का कारण भूमि संबंधी विवाद बताया जाता है। इस संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से भेजा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष की तरफ से रामोतार यादव ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें महेंद्र यादव सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से रीना देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें रामोतार यादव सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि दोनों प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...