उरई, अप्रैल 29 -- माधौगढ़। संवाददाता नगर पंचायत रामपुरा में उचित दर विक्रेता रामप्रकाश के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी के आरोप जांच में सही पाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है।18 अप्रैल को समाधान दिवस में राजश्री और सनिल कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कोटेदार बिना मुनादी कराए चुनिंदा लोगों को राशन देता है।कई कार्डधारकों से पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है और बाद में राशन लेने के लिए टाल दिया जाता है, साथ ही प्रति कार्डधारक करीब 2 किलो तक खाद्यान्न कम देने की बात भी सामने आई थी। यह भी पढ़ें- पीडीएस दुकानों में कटौती बर्दाश्त नहीं : अनुप मामला उस समय और गंभीर हो गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विक्रेता ई-कांटे के बजाय बांट से तौल करता नजर आया। शिकायत के आधार प...