रामपुर, ललितपुर के एसपी समेत पांच आईपीएस के तबादले
लखनऊ, जुलाई 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता शासन ने रामपुर, ललितपुर तथा लखनऊ कमिश्नरेट के डीसीपी उत्तरी समेत पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सुरक्षा मुख्यालय में तैनात अनिल कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक रामपुर, लखनऊ के डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी, ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा के एसपी सोमेन्द्र मीना को एसपी रामपुर तथा 43वीं वाहिनी पीएसी एटा में तैनात संजीव कुमार वाजपेयी को एसपी ललितपुर बनाया गया है। यह भी पढ़ें- IPS Transfer: रामपुर-ललितपुर के एसपी समेत 5 IPS के तबादले; यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.