घाटशिला, जून 29 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर और लोधाशोली पंचायत की सीमा पर स्थित लगभग 100 एकड़ जमीन पर फैला राजा के जमाने में निर्मित रामपाल बांध का जल स्तर काफी घट जाने और मानसून की बेरुखी से 12 मौजा के सैकड़ों किसान चिंतित हैं। पानी के अभाव में बांध के आसपास के खेतों में डाले गए धान के बिचड़े पानी के अभाव में मुरझाने लगे हैं। किसान बारिश के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। किसानों को मानसून का इंतजार है। बांध के आसपास के खेतों में अब तक धान की रोपनी शुरू हो जाती थी। परंतु पानी के अभाव में रोपनी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। किसान बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gaya News मानसून की बेरुखी से बोधगया में धान की खेती पर संकटजल स्तर में गिरावट विदित हो कि इस बांध के पानी से करीब 1000 एकड़ खेत में...