अयोध्या, नवम्बर 21 -- अयोध्या संवाददाता। रामपथ पर नगर कोतवाली के गुदड़ी बाजार चौराहे के पास एक वाहन की टक्कर से पीएसी जवान घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीएसी के दलनायक ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि बाराबंकी दसवीं वाहिनी पीएसी की ड्यूटी अयोध्या में लगाई गई है। डी दल की एक सेक्शन पीएसी नाईट ड्यूटी के लिए चौक घंटाघर आई थी। पीएसी के दल नायक मुख्य आरक्षी गिरिजा कुमार पांडेय का कहना है कि सुबह पिकेट ड्यूटी पूरी कर सेक्शन के सभी जवान वापस नवीन मंडी स्थित अस्थाई शिविर जाने के लिए रामपथ स्थित गुदड़ी बाजार चौराहे के पास खड़े पीएसी के ट्रक के निकट पहुंचे। इसी दौरान पीछे से किसी वाहन ने जवान रामसजीवन को टक्कर मार दी। जिसको साथी जवान भीम सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.