अयोध्या, मई 20 -- अयोध्या। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने के साथ ही विद्युत उपकरण जवाब दे रहे हैं। कहीं एबी केबल में आग लग रही और कहीं कंडक्टर दग रहा है। बुधवार को रामपथ पर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास एबी केबल अचानक धू-धू कर जलने लगी। नियावां रोड पर करीब ढाई बजे दोपहर में केबल में आग लगने से आसपास के लोगों में खलबली मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेन्द्र नियावां पर दी। सूचना मिलते ही नियावां विद्युत उपकेन्द्र से सप्लाई बंद कर दी गई। जेई पवन कुमार ने बताया कि सूचना पर नियावा फीडर बंद किया गया, जिससे बिजली आपूर्ति हुई थोड़ी देर के लिए बाधित हुई। यह भी पढ़ें- 46 डिग्री तापमान में धड़ाम हुई बिजली व्यवस्था लाइन स्टाफ को भेजकर केबल की मरम्मत कराकरा आधे घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी के...