अयोध्या, दिसम्बर 7 -- अयोध्या। श्री मणिराम दास छावनी द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय श्रीसीता राम नाम बैंक मंदिर का शिलान्यास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की उपस्थिति में उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने धर्म मंडपम् के प्रांगण में किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय श्रीसीराम नाम बैंक के प्रबंधक पुनीतराम दास, ट्रस्ट सचिव कृपालु रामदास पंजाबी बाबा, शरद शर्मा, सहायक कन्हैया दास, केशव दास ,जानकी दास,संत विश्राम दास, रामरक्षा दास विनय शुक्ला,अनिरुद्ध शुक्ल मौजूद रहे । राम नाम बैंक प्रबंधक वायोवृद्ध संत पुनीतराम दास ने बताया कि अभी तक वाल्मीकि रामायण भवन में बैंक संचालित हो रहा है। यहां 21 हजार करोड़ रामनाम की कापियां रामभक्तों द्वारा लिपिबद्ध की गयीं हैं। इन कापियों को बैंक ने संकलित करते हुये विश्व रिकार्ड बनाया है। यह ...