हजारीबाग, अप्रैल 5 -- हजारीबाग में रामनवमी 2026 के जुलूस के दौरान हुई हिंसा और हत्या के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि सभी घटनाएं आपसी रंजिश, पुराने विवाद और जुलूस के दौरान हुए टकराव का परिणाम हैं। पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर लगातार छापेमारी की और चारों मामलों का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने सभी मामलों में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं । कोर्रा थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व दीपूगढ़ा में 27 मार्च की रात को ऑपरेटिव कॉलोनी, दिपूगढ़ा गोलम्बर निवासी मुकेश सिंह पर राजू थोथा ने चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में एसआई ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी राजू थोथा उर्फ प्र...