बलिया, मार्च 28 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के सोनाडीह स्थित भागेश्वरी- परमेश्वरी मंदिर परिसर के 52 बीघे में लगने वाला ऐतिहासिक मेला रामनवमी से शुरू हो गया। वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भारी संख्या में देवी भक्त पहुंचे और विधि विधान से पूजन किया। मंदिर के पुजारी नन्हे सिंह ने धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर में नारियल फोड़कर मेले का शुभारंभ कराया। मेला पहुंचने वाले मार्गों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। मेले में सैकड़ों दुकानें सजाई गई हैं। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए झुका, नौटंकी, जादू शो, डांस झूला, चरखी, मौत का कुआं समेत रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे हैं। मेले में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूरदराज से भारी संख्या में लोग मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद मेले का आनंद उठाने लगे हैं।मेला प्रबंधक वरिष्ठ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.