मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीराम जानकी सुग्गा मंदिर न्यास समिति नया टोला के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता बालेश्वर नारायण सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी से पहले मंदिर के रंगरोगन का निर्णय लिया गया। मीडिया प्रभारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि मंदिर के पुजारी का वेतन लंबित है। वेतन भुगतान के लिए कार्यकारी समिति के सदस्यों द्वारा दो सौ रुपये प्रति सदस्य देने पर सहमति बनी। मंदिर परिसर स्थित आवास तथा दुकानों का भाड़ा संशोधित करने का निर्णय भी लिया गया। धन्यवाद ज्ञापन मधु मंगल ठाकुर ने किया। बैठक में चितरंजन सिन्हा कनक, रंजना सिंह, नीतीश्वर प्रसाद ओझा, रामचंद्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...