लोहरदगा, मार्च 22 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो दुर्गा बाड़ी में रविवार को रामनवमी सह भारत मिलाप शोभायात्रा को लेकर क्षेत्रीय बैठक महाबीर मंडल अध्यक्ष विवेक प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की है। इसमें कैरो प्रखंड के आलवा बाहर के महाबीर मंडल के लोग उपस्थित हुए। इसमें मुख्य रूप से शोभायात्रा तैयारी पर चर्चा की गई। इसमें शोभायात्रा रूट व्यवस्थित, अखाड़ों को निमंत्रण, अतिथियों को स्वागत, झांकी प्रस्तुति, अस्त्र शास्त्र चालन प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बाहर से आए सभी लोगों द्वारा शोभायात्रा को आपसी सौहार्द्र के साथ मनाने पर बल दिया गया। इस मौके पर लखन साहू, रामप्रसाद मुंडू, हजारी साहू, रामचरण तुरी, विपिन सिंह, रामप्रसाद यादव, परमेश्वर ठाकुर, लखन उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...