बिहारशरीफ, मार्च 27 -- बिहारशरीफ में श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से निकली यात्रा हिलसा, इस्लामपुर, परवलपुर समेत कई शहरों में निकाली गयी शोभा यात्रा जय श्री राम... के जयघोष से दिनभर गूंजता रहा जिला। फोटो : कैप्शन अलग से। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामनवमी के मौके पर जिले के आधा दर्जन से अधिक शहरों में शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गयी। बिहारशरीफ में श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से निकाली गयी यात्रा गाजे-बाजे के साथ मणिराम अखाड़ा पहुंची। इसके अलावा, हिलसा, इस्लामपुर, परवलपुर आदि शहरों में धूमधाम से यात्रा निकाली गयी। राजगीर में शनिवार को जुलूस निकाला जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम लंगोट जुलूस निकाला गया। शोभा यात्रा से पूरा जिला भगवामय हो गया। जय श्री राम..., जय हनुमान के जयघोष से दिनभर जिला गूंजता रहा। इस दौरान सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.