हाजीपुर, मार्च 27 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा जुलूस को लेकर शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली सप्लाई गुल रही। पूर्वाह्न 11.30 बजे से रामनवमी शोभा यात्रा निकलने के साथ संबंधित 11 केवी फीडरों में बिजली सप्लाई को बंद किया गया। रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा कारणों से शहर व जुलूस वाले ग्रामीण रुटों में बिजली सप्लाई बंद किया गया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा ऊंचे ऊंचे झंडों व डीजे ट्राली को बिजली से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बिजली सप्लाई को बंद किया गया। सहायक विद्युत अभियंता ई.अजय कुमार ने बताया कि जैसे जैसे रामनवमी शोभा यात्रा निकलना शुरू हुआ संबंधित 11 फीडरों में पूर्वाह्न बजे से बिजली सप्लाई को बंद किया गया। कोनहारा पावर सब स्टेशन से ...