पूर्णिया, मार्च 27 -- रूपौली, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर रूपौली प्रखंड के धूसर टीकापट्टी पंचायत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरे क्षेत्र में भगवा ध्वजों की छटा बिखरी रही और जय श्रीराम के नारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत टीकापट्टी स्थित नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद राम भक्तों ने पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भक्ति और उत्साह का परिचय दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, शरबत आदि की व्यवस्था की गई थी। राम भक्त पूरे रास्ते जय श्रीराम के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। इस मौके पर अरविंद कुमार साह, प्रकाश कुमार, आशीष कुमार, अभिनव राज केशरी, सोनू कुमार, जीवछ कुमार, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं शोभायात्रा ...