मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर। रामनवमी पूजा महोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए सोमवार को एसडीपीओ एवं सर्किल इंस्पेक्टर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान महावीर बजरंगबली ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रदान किया गया। महरैल स्टेशन क्षेत्र में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई, जिसमें कोलकाता सहित अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने भी भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की सतत मौजूदगी और मुस्तैदी से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी क्रम में एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंह एवं सर्किल इंस्पेक्टर बीके बृजेश को उनके कार्यालय पहुंचकर ट्रस्ट के अध्यक्ष मिहिर ठाकुर, दीपक मिश्रा, उत्पल अन्वेष एवं रोशन कुमार झा द्वारा अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.