सहरसा, मार्च 25 -- महिषी। स्थानीय रामशाला के निकट थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार की अध्यक्षता में श्री रामरथ शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष ने कमिटी सदस्यों को डीजे व फूहड़ गीत नहीं बजाने तथा निर्धारित समय पर शोभायात्रा शुरू कर समय सीमा में समाप्त करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान सहित कई सदस्य मौजूद रहे और सहयोग का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...