कटिहार, मार्च 26 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर बारसोई पूरी तरह भक्ति रंग में रंग चुका है। नगर के विभिन्न मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर रामभक्तों द्वारा भगवा ध्वज लगाए जा रहे हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण व्याप्त है। रामनवमी शोभायात्रा समिति द्वारा शुक्रवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के सदस्यों व स्थानीय युवाओं द्वारा अंतिम रूप से सजावट, झांकियों और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा सुबह 10 बजे पीडब्ल्यूडी मैदान से प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा रास चौक, जैन मंदिर रोड, बड़ी दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस रोड, मस्जिद चौक, शहीद शुभम चौक, ब्लॉक रोड होते हुए राधा रानी नगर मौलानापुर ...