बिहारशरीफ, मार्च 26 -- रामनवमी शोभायात्रा : बिहारशरीफ में 54 स्थान संवेदनशील चिह्नित, पुलिस की रहेगी पैनी नजर शहर में सीसीटीवी कैमरों से सभी गतिविधियों की होगी निगरानी जिले में 45 सौ पुलिस बल और दंडाधिकारियों की चप्पे-चप्पे पर रहेगी तैनाती डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर जब्ती के साथ मालिक पर होगी एफआईआर फोटो : डीएम-एसपी : कलेक्ट्रेट में गुरुवार को रामनवमी पर्व में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी साझा करते डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को शहर समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी ने बताया कि शोभायात्रा में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम रहेगा। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा। बिहारशरीफ में 54 स्थानों को संवेदनशील ...