पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन मेदिनीनगर सिटी के साहित्य समाज चौक के पास स्थित तुलसी मानस मंदिर में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके अलावा राजस्थान से देव मूर्तियों का निर्माण कराकर मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। तुलसी मानस मंदिर की कार्यकारिणी समिति की रविवार को आयोजित बैठक में आगामी धार्मिक त्योहारों की तैयारी और मंदिर निर्माण की भावी योजनाओं पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर भरत सिंह ने की। सचिव मनीष भिवानिया ने पिछले वर्ष आयोजित श्री रामचरितमानस महायज्ञ का विस्तृत आय-व्यय प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारणी के सदस्यों ने विमर्श के बाद निर्णय लिया कि आगामी रामनवमी और हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और व...