मधुबनी, मार्च 26 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। रामनवमी व चैती दुर्गापूजा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीएम आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा सद्भावपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में 323 जगहों पर 646 मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अफसरों को तैनात किया है। बड़ी संख्या में लाठी पार्टी को ड्यूटी पर लगाया गया है। पल-पल की सूचना आदान-प्रदान करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। लोग किसी भी तरह की सूचना 26 से 28 मार्च 2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर दे सकते हैं। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन, अग्निशमन,आदि की तैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.