धनबाद, मार्च 19 -- रामनवमी एवं ईद शांति पूर्वक मनाए जाने को लेकर बुधवार को महुदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी ललित रंजन भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने कुहा कि दोनों त्योहारों में डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने अखाड़ा समितियों को सलाह दी कि रामनवमी में डीजे बजाने की जगह ढोल नगाड़ों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी। महुदा पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्वक अपना अपना त्योहार मनाएं। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें तथा नियत समय पर अखाड़ा निकाले। पुलिस सभी लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहेगी। मौके पर मुखिया महेश कुमार पटवारी, सूर्यकांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.