पाकुड़, मार्च 14 -- आगामी रामनवमी एवं ईद-उल-फितर पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 16 मार्च 2026 को संध्या 03:00 बजे थाना प्रांगण में होगी। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों तथा शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...