बिहारशरीफ, मार्च 19 -- रामनवमी व अन्य पर्वों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट डीएम व एसपी ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक आज शुरू होगा पर्व त्योहर, 10 दिनों में मनाये जाएंगे 5 त्योहार फोटो : डीएम-एसपी : शहर के टाउन हॉल में गुरुवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार से लगातार 10 दिनों तक पर्व-त्योहार का माहौल रहेगा। शुक्रवार व शनिवार को ईद-उल-फितर पर्व मनाया जाएगा। 22 से 25 मार्च तक चैती छठ पूजा, 23 मार्च से दो अप्रैल तक चिरागा मेला, चादर जुलूस तो 27 और 28 मार्च तक रामनवमी मनायी जाएगी। 30 और 31 मार्च को महावीर जयंती होगी। जिला प्रशासन इन पर्व-त्योहार में शांति व्यवस्था व विश...