पूर्णिया, मार्च 27 -- धमदाहा, एक संवाददाता।रामनवमी एवं शोभायात्रा को लेकर धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र से हाल के दिनों में अपराध में सक्रिय एवं उपद्रवी लोगों पर सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें धमदाहा थाना क्षेत्र से पांच, बड़हारा से दो, रूपौली से दो एवं टीकापट्टी से एक व्यक्ति के नाम हैं। अनुमंडल के कुल चार थानाक्षेत्र से 10 लोगों पर का प्रस्ताव भेजा गया है जबकि मीरगंज रघुवंश नगर, भवानीपुर, बलिया, अकबरपुर एवं मोहनपुर थाना क्षेत्र में उपद्रवी तत्व पुलिस को नहीं मिला है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि रामनवमी एवं शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र के चिन्हित सक्रिय अपराधी एवं उपद्रवी तत्वों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे चिन्हित सक्रिय उपद्रवी तत्व पर पुलिस एवं प्...