रामनवमी रथ यात्रा को लेकर जनसंपर्क तेज, निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा
अररिया, मार्च 23 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। रथ यात्रा कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर लोगों को आमंत्रित करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रविवार को रथ यात्रा कार्यक्रम के उपाध्यक्ष सह प्रचार-प्रसार प्रमुख मनोज सोनी के नेतृत्व में कमेटी के दर्जनों सदस्य बाइक रैली के माध्यम से जनसंपर्क के लिए निकले। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा झंडा लेकर और राम नाम के जयकारे लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। यह टोली बथनाहा, भंगही, भरहर, सोनपुर होते हुए फूलकहां पहुंची, जहां लोगों के बीच रथ यात्रा से संबंधित पंपलेट, स्टीकर और झंडा वितरित कर उन्हें रथ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम के उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.