साहिबगंज, मार्च 7 -- पतना। बिंदुधाम में आयोजित होने वाले रामनवमी मेला की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने की। बैठक में बिंदुधाम प्रबंध समिति व मेला समिति के सदस्य शामिल हुए। इस क्रम में मुख्य रूप से रामनवमी मेला के सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई। एसडीओ ने सबसे पहले बीते वर्ष रामनवमी मेले से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद प्रबंध समिति, मेला समिति व संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्देश दिये। झिकटिया चौक से मंदिर परिसर तक के जर्जर बिजली तार को दुरूस्त करने, आसपास के चापाकल को मरम्मति कराने, पतना चौक से झिकटिया चौक तक जर्जर सड़क को डस्ट भराकर दुरूस्त करने, रामनवमी पूजा तक वन वे ...