सहरसा, मार्च 26 -- कहरा, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर पड़री में आयोजित तीन दिवसीय विशेष पूजा एवं मेला की तैयारी जोरों पर है। मेला समिति अध्यक्ष रोशन खाँ के अनुसार 27 के दिन में विशेष पूजा अर्चना के बाद 3 बजे से 8 बजे रात तक कीर्तन - भजन एवं रात में संगीत भजन कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। वहीं श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए 28 एवं 29 के रात नृत्य संगीत कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। बरियाही बाजार में भी आयोजित रामनवमी पूजा में भगवान सीता राम एवं अन्य देवी - देवताओं के विशेष पूजा अर्चना के अतिरिक्त 24 घण्टा का राम नाम अष्टयाम आयोजित की जाएगी। वहीं राम नवमी के दिन 27 अप्रैल को पारम्परिक शोभा यात्रा ( धार्मिक रैली ) आयोजित की जाएगी। वहीं रामनवमी के अवसर पर बनगांव में आयोजित तीन दिवसीय विशेष पूजा अर्चना एवं मेला को लेकर तैयारी जोरों पर है। चैती नवर...