चित्रकूट, मार्च 14 -- चित्रकूट। चैत्र रामनवमी में धर्मनगरी चित्रकूट का धूमधाम के साथ गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभु श्रीराम का तपोवन 22 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा। आगामी 27 मार्च को होने वाले रामनवमी कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह ने तैयारियों को लेकर साधु-संतों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जन-सहभागिता से भव्य तरीके से महोत्सव मनाए जाने की रणनीति बनाई गई। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में हर साल रामनवमी महोत्सव भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाता है। जगह-जगह भगवाध्वजों के साथ जुलूस और झांकियां निकलती हैं। इस बार इसे और भव्य मनाने के लिए समितियां जगह-जगह इसकी तैयारियां कर रही हैं। धर्मनगरी के प्रमुख मठ-मंदिरों, अखाड़ों के महंतों, साधु-संतों, धर्मशाला व आश्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.