रांची, मार्च 23 -- रांची, संवाददाता। पावन पर्व रामनवमी को लेकर रांची में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्री राम सांस्कृतिक सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक ओम शंकर गुप्ता ने की, जिसमें आयोजन को भव्य बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली सभी झांकी दलों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बाजा बजाने वाले दलों और अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। संयोजक ओम शंकर गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों के लिए विशेष ट्रॉफियां तैयार करवाई जा रही हैं।...