जहानाबाद, मार्च 25 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के जुलूस के दौरान प्रशासन के तरफ से डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डीजे बजाने को लेकर प्रशासन अभी से चौकस है। इस क्रम में पुलिस ने गंधार से दो डीजे को भी जब्त किया है। इस संदर्भ में घोसी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर दृढ़संकल्प है और लगातार लोगों को जानकारी दी जा रही है ताकि इलाके में लाइन ऑर्डर बहाल रहे। उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान डीजे और हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा लोग शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी का त्यौहार मनाएंगे। इसको लेकर पुलिस इलाके में लगातार गश्त करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...