बिहारशरीफ, मार्च 25 -- रामनवमी में किसी तरह का अफवाह फैलाया तो जाना होगा जेल 25 संवेदनशील जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती शांति समिति की बैठक में जुलूस में पर्याप्त सुरक्षा रखने की अपील डीएम और एसपी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश फोटो 25 शेखपुरा 03 - कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में शांति समिति की बैठक में डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला में रामनवी पर्व 27 मार्च को मनाया जायेगा। जबकि, बुधवार को पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। रामनवी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक की गयी। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद व एसपी बलिराम कुमार चैधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मजिस्ट्रेट, प...