दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। दरभंगा जिला रामनवमी समिति की ओर से शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार शहर में भव्य रूप से मनाने की तैयारी की गयी है। इसके लिए समिति के स्वयंसेवक कई दिनों से लगे हुए हैं। समिति के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार महासेठ ने बताया कि इस बार रामनवमी समारोह को लेकर नवगठित समिति की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार समारोह में 72 अखाड़े शामिल होंगे। इसका चुनाव भी हाल ही में कराया गया है। इस चुनाव में अध्यक्ष अजय जालान, महासचिव मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील राय, मुकेश कुमार महासेठ, सचिव विशाल शाह व अमर सहनी निर्वाचित हुए। डीएम, एसएसपी व सदर एसडीपीओ से मिलकर विधि व्यवस्था पर चर्चा की गयी। उधर, राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा कि शुक्रवार को श्री श्री 108 जय मां भारती चेतन व्यायामशाला, र...