सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल की बैठक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रामनवमी महापर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की तिथि एवं समय निर्धारित करते हुए उनके सफल संचालन के लिए उपस्थित सदस्यों के बीच दायित्वों का विभाजन किया गया। बैठक में कहा गया कि रामनवमी पर्व के दौरान आग एवं कांच से जुड़े किसी भी प्रकार के खेल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रखेगा। साथ ही शो-गेम के दौरान ऐसी कोई प्रस्तुति नहीं दी जाएगी जिससे किसी भी अन्य धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सभी अखाड़ों को निर्देश दिया गया कि रामनवमी शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में झंडा लेकर शामिल हों। शहरी क्षेत्र के आसपास के सनातनी समाज के लोग संपर्क कर उन्हें...