मुंगेर, मार्च 21 -- असरगंज, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री सरस्वती सेवा समिति की ओर से आठ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार की देर शाम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष मुनेश्वर साह, सचिव चंदन पूर्वे, पूर्व मुखिया प्रो. दिलीप कुमार रंजन एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल द्वारा किया गया। संचालन समिति के कोषाध्यक्ष मनोहर साह ने किया। इस मौके पर समिति के सचिव चंदन पूर्वे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए कई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि खगड़िया से पधारी कथावाचिका अर्चना भारती द्वारा आठ दिनों तक श्रीराम कथा कहा जाएगा। आठवें दिन विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान माता की आरती और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष राजेश कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.