मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- जानसठ । नगर की अग्रणी धार्मिक संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के श्री रामनवमी महोत्सव पर आज गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ बृजलाल धर्मशाला श्री राधा कृष्ण मंदिर जानसठ में प्रारंभ किया गया। गौरी गणेश का पूजन मुख्य अतिथि श्री रजनीश सैनी द्वारा किया गया। संस्था के प्रबंधक दीपेश गुप्ता एड. ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी संस्था द्वारा श्री रामनवमी महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है।इसी क्रम में रामचरितमानस पाठ का अखंड पाठ आरंभ किया गया। 26 मार्च को श्री ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा दिल्ली हरियाणा व उत्तरांचल के कलाकारों की दर्जनों झांकियां से सुसज्जित शोभायात्रा बैंड व डीजे सिस्टम नगर के मुख्य मार्ग से निकली जाएगी। साथ ही वृंदावन धाम से श्री बांके बि...