जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के तत्वावधान में वर्ष 2026 के रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम 6 बजे साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक में शहर की सभी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे तथा आयोजन की रूपरेखा और आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...