हजारीबाग, मार्च 25 -- बरही। रामनवमी महासमिति पंचमाधव ने रामनवमी मेला परिसर की साफ-सफाई करायी। बुधवार को मेला स्थल पर मुखिया हरेंद्र गोप के नेतृत्व में महासमिति के सदस्यों ने सफाई अभियान चलाया। महासमिति ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। पेयजल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। पंचमाधव के पंचायत भवन के पास ही रामनवमी मेला का आयोजन होता है। रामनवमी मेला में जरहिया, सलोन, शिवपुर, धोबियाडीह, पंचमाधव, कोलंगा एवं बसरिया के अखाड़े आते हैं जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बनता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.