हजारीबाग, अप्रैल 2 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि रामनवमी त्योहार में सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष तैयारी के फल स्वरुप बड़कागांव में रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बड़कागांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी एवं सभी सदस्यों ने इस पर खुशी जाहिर की । अतिसंवेदन शील क्षेत्र में पुलिस की तैनाती के कारण किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। पुलिस प्रशासन के इस कार्य को देखते हुए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी ने महासमिति के सदस्यों के साथ इंस्पेक्टर ललित कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को ट्रॉफी देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से महासमिति अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी , सचिव बैजनाथ महतो, मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्ला खान ,विनोद सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद ,सुरेंद्र महतो व ...