रामगढ़, अप्रैल 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति, रामगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे मेन रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होगा। समारोह में स्थायी झांकी, चलंत झांकी और मंगला जुलूस में भाग लेने वाली विभिन्न समितियों को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर सभी समितियों के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है और रामनवमी उत्सव के समापन का अंतिम आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में आयोजित रामनवमी के सभी कार्यक्रम बेहद अद्भुत, उत्साहपूर्ण, आकर्षक और मर्यादित रहे। रामगढ़ के रामभक्तों ने एकजुटता और हिंदुत्व की भावना का परिचय देते हुए पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया। महासमिति के...