हजारीबाग, मार्च 9 -- रामनवमी महासमिति अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू 10 उम्मीदवारों ने पेश की उम्मीदवारीकिसी एक के नाम पर नहीं बन पाई सहमति14 मार्च को वोटिंग के माध्यम से होगा चुनावभाग लेंगे सभी अखाड़ा के पदाधिकारीहजारीबाग हमारे प्रतिनिधिहजारीबाग में ऐतिहासिक रामनवमी महासमिति 2026 के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। बड़ा अखाड़ा परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता महंत विजयानंद दास ने की। बैठक के बाद नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू की गई। बैठक में किसी एक के नाम पर आम सहमति नहीं बनने पर 14 मार्च को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत करने वालों में किशन यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, ल...