हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग प्रतिनिधि जिले में इस वर्ष रामनवमी महापर्व अत्यंत भव्यता, गरिमा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सांस्कृतिक एकता, अनुशासन और सामाजिक समरसता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री श्री चैत्र रामनवमी स्वागत समिति के अध्यक्ष टोनी जैन एवं समिति के सदस्यों ने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी समिति के लोग यह मांग करते हैं हजारीबाग में जो भी घटना घटी उसका हम कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं तथा जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दे। ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो पाए परिवार को मुआवजा दिलाए। समिति की ओर से जारी वक्तव्य...