गोरखपुर, मार्च 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लालडिग्गी स्थित श्री श्री दुर्गा हनुमान मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी महापर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रीराम के जन्मोत्सव पर सोहर गाया गया। दोपहर बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई और अंत में शोभायात्रा निकाली गई। इसी तरह गीता वाटिका, इस्कान मंदिर, अघोरपीठ आश्रम समेत अन्य जगहों पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लालडिग्गी पर सुबह सुंदरकाण्ड का पाठ अरविन्द सोनी ने प्रस्तुत किया। दोपहर 12 बजे प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया तथा आरती कर पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। शाम 4 बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान शिव, श्रीराम, सीता एवं हनुमान जी का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। विजेता प्रतिभागियों को सदर सांसद रविकिशन एवं...